‘मन की बात’ में बोले मोदी: तीन वर्ष में हुनर हाट में 3 लाख कारीगरों को मिले रोजगार के अवसर

‘मन की बात’ में बोले मोदी: तीन वर्ष में हुनर हाट में 3 लाख कारीगरों को मिले रोजगार के अवसर

'मन की बात' कार्यक्रम मेंं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनर हाट में भारत की विशालता एवं विविधता के दर्शन होने का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्ष में हुनर हाट से करीब तीन लाख कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले हैं जिसमें महिलाओं की काफी संख्या है।

Dakshin Bharat at Google News
आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारे देश की विशालता और विविधता को याद करना, नमन करना हर भारतीय को गर्व से भर देता है। इस विविधता के अवसर का अनुभव आनंद से भर देने वाला होता है। कुछ दिन पहले मैंने दिल्ली के हुनर हाट में एक छोटी सी जगह में हमारे देश की विशालता, संस्कृति, परंपराओं के दर्शन किए ।’

उन्होंने कहा, ‘हुनर हाट में मुझे कई कारीगरों तथा शिल्पकारों से मिलने का मौका मिला। हुनर हाट में भाग लेने वाले कारीगरों में करीब 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। पिछले तीन वर्ष में हुनर हाट से करीब तीन लाख कारीगरों को रोजगार के अनेक अवसर मिले हैं।’ हुनर हाट के अपने दौरे का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि वहां एक दिव्यांग महिला की बातें सुनकर बड़ा संतोष हुआ।

मोदी ने कहा, ‘उन्होंने (महिला) मुझे बताया कि पहले वो फुटपाथ पर अपनी पेंटिंग बेचती थीं लेकिन हुनर हाट से जुड़ने के बाद उनका जीवन बदल गया। आज वो न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि उन्होंने अपना घर भी खरीद लिया है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारे पूर्वजों ने हमें जो विरासत में दिया है, जो शिक्षा और दीक्षा हमें मिली है, जिसमें जीव-मात्र के प्रति दया का भाव, प्रकृति के प्रति प्रेम है, ये सारी बातें हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'