कानून का सामना करने को तैयार है विजय माल्या?

कानून का सामना करने को तैयार है विजय माल्या?

नई दिल्ली/एजेन्सीकरीब ९,००० करो़ड रुपये के बैंक ऋण धोखाध़डी मामले में मुख्य आरोपी विजय माल्या भारत आने तथा कानून का सामना करने को तैयार है? आधिकारिक सूत्रों ने आज कहा कि माल्या ने भारतीय अधिकारियों को कुछ इसी तरह का संकेत दिया है। माल्या के खिलाफ लंदन की अदालत में भारत सरकार की ओर से प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है। समझा जाता है कि माल्या ने भारतीय अधिकारियों को संकेत दिया है कि वह भारत आने और कानूनी प्रक्रिया का सामना करने को तैयार है। साथ ही माल्या ने भगो़डा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत उसके खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती देने का भी संकेत दिया है।देश से भागे भगो़डे अपराधियों की सम्पत्ति जब्त करने के संबंध में हाल में जारी अध्यादेश के तहत सरकार माल्या की देश और विदेश में सभी संपत्तियां जब्त कर सकती है। जांच एजेंसियों के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि माल्या के इस कदम के अंतिम तौर तरीके अभी स्पष्ट नहीं हैं्। उन्होंने इस बारे में और ब्योरा देने से इनकार किया।मुंबई में एक विशेष मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) अदालत ने पिछले महीने समन जारी कर माल्या को उसके समक्ष २७ अगस्त को पेश होने को कहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने ९,००० करो़ड रुपये के बैंक धोखाधडी मामले में भगो़डा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत माल्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए