भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फूंका मिशन २०१९ का बिगुल

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फूंका मिशन २०१९ का बिगुल

जींद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां मिशन २०१९ का बिगुल फूंकते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि इस बार वे प्रदेश में लोकसभा की सभी दस सीटों पर जीत दिलायेंगे। शाह ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटों पर हार का सामना करना प़डा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव जीताने का प्रण दिलाया। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज से देश एवं प्रदेश के तमाम कार्यकर्ता मिशन २०१९ के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई युद्ध नहीं है जिसमें हरियाणा के वीरों ने बलिदान न दिया हो। अनाज उत्पादन के क्षेत्र में देश को स्वायत्त बनाने का श्रेय हरियाणा को जाता है। हरियाणा के किसान और जवान आज विश्व पटल में देश की पहचान बन चुके है। शाह ने हरियाणा की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संप्रग सरकार में १३वें वित्त आयोग में हरियाणा को केवल १४ हजार करो़ड रुपए जारी किया गया था। वहीं, भाजपा ने १४ वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के बाद हरियाणा को ४२ हजार करो़ड रुपए जारी किए। उन्होंने कहा कि वह विपक्षी दलों के बजाय कार्यकर्ताओं को हिसाब देना पसंद करते हैं। शाह ने केंद्र एवं हरियाणा की सरकार को किसान हितैषी सरकार बताया और कहा कि हरियाणा में किसानों के नाम पर सरकारों का गठन किया था, लेकिन उनका हित नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज विरोधी भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकते हैं। वह समय बीत गया जब हरियाणा में तबादला उद्योग चलता था। इससे पहले अमित शाह का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पारदर्शिता से कार्य करते हुए पिछले सरकार के कार्यकाल के गड्ढे भरने का काम किया। खट्टर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लूटतंत्र को समाप्त करने का किया है। आज हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि यह समय विकास कार्यों को गिनवाने का नहीं बल्कि विकास के बूते पर आगे बढऩे का है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में