दक्षिण भारत अल्पसंख्यक को अच्छी शिक्षा सुविधाएं, उत्तर में नहीं: नकवी

दक्षिण भारत अल्पसंख्यक को अच्छी शिक्षा सुविधाएं, उत्तर में नहीं: नकवी

मुम्बई। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए सुगम्य, सस्ती और उत्तम शिक्षा के संदर्भ में दक्षिण और उत्तर भारत के राज्यों के बीच ब़डा फासला है। उन्होंने दक्षिण मुम्बई में अंजुमन-ए-इस्लाम करीमी पुस्तकालय का दौरा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गों के विद्यार्थियों को सस्ती और उत्तम शिक्षा प्रदान कर इस फासले को भरने का प्रयास कर रही है।यहां जारी एक बयान के अनुसार अल्पसंख्यक मामलों के केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘दक्षिण भारत में अल्पसंख्यकों के लिए उत्तम शिक्षा सुविधाएं एवं संसाधन हैं लेकिन उत्तर में ऐसी सुविधाओं का अभाव है।’’ नकवी ने कहा कि उनका मंत्रालय इस फासले को भरने का काम रहा है ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के हर छात्र को सस्ती कीमत पर उत्तम शिक्षा मयस्सर हो।उन्होंने कहा, ‘इसके लिए हम तहरीक तालीम अभियान शुरु करने जा रहे हैं।’’ अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय अल्पसंख्यकों के शिक्षा सशक्तीकरण और कौशल विकास पर अपने बजट का करीब ६५ फीसद हिस्सा खर्च कर रहा है। उन्होंनें कहा कि अल्पसंख्यकों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए देश में पांच विश्वस्तरीय संस्थान की स्थापना की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने कहा, ‘बिना तुष्टिकरण के सशक्तीकरण की हमारी नीति ने सुनिश्चित किया है कि अल्पसंख्यक देश की विकास प्रक्रिया में समान भागीदार बनें।’’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

पुण्य जैसे ही कमजोर होता है, हम गलत पर गलत निर्णय लेते जाते हैं: डॉ. समकित मुनि पुण्य जैसे ही कमजोर होता है, हम गलत पर गलत निर्णय लेते जाते हैं: डॉ. समकित मुनि
'जब हम स्वयं को पहचान लेते हैं, तब संसार सागर में भटकना नहीं पड़ता'
संकल्प शक्ति से ही विकास यात्रा संभव है: कमलमुनि कमलेश
भक्त से भगवान बनने की यात्रा है भक्तामर: संतश्री वरुणमुनि
नवकार मंत्र का निरंतर जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति संभव: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
अंकुश का काम करते हुए सबको नियंत्रण में रखते हैं सद्गुरु: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
आंखें ही मन का सबसे बड़ा दर्पण होती हैं: संतश्री ज्ञानमुनि
परमात्मा व प्रकृति से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्ति को जगाएं: सुधांशु महाराज