पद्मावती : विदेश में रिलीज पर रोक संबंधी याचिका खारिज

पद्मावती : विदेश में रिलीज पर रोक संबंधी याचिका खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फिल्म ’’पद्मावती’’ की रिलीज पर बैन की याचिका को खारिज कर दिया। वकील एमएल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म के निर्माता-निर्देशक पर आपराधिक मामला दर्ज किए जाने और फिल्म की रिलीज पर ही रोक लगाने की मांग की थी। इस याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया और इस याचिका को गैर-जरूरी बताया। अदालत ने कहा कि अहम पदों पर बैठे लोग जिस तरह के बयान दे रहे हैं, वो कानून-व्यवस्था के लिए परेशानी ख़डी करने वाले हैं। याचिकाकर्ता वकील को क़डी फटकार याचिकाकर्ता वकील को क़डी फटकार सुप्रीम कोर्ट ने इस अर्जी को बेवजह करार देते हुए याचिकाकर्ता को क़डी फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म को लेकर अहम पदों पर बैठे लोगों के बेतुकों बयानों पर भी नाराजगी जताई। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कहा कि जब यह फिल्म मंजूरी के लिए लंबित हैं, तब सार्वजनिक पदों पर बैठे लोग को कैसे यह बयान दे सकते हैं कि सेंसर बोर्ड को इस फिल्म को पास करना चाहिए या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा करने से सेंसर बोर्ड का निर्णय प्रभावित होगा। भाजपा नेता कर चुके फिल्म निर्माता का सिर काटने पर ईनाम का ऐलान भाजपा नेता कर चुके फिल्म निर्माता का सिर काटने पर ईनाम का ऐलान अदालत ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को कानून का पालन करना चाहिए और ऐसी किसी फिल्म पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिसे सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली हैं। गौरतलब है कि हरियाणा के एक भाजपा नेता फिल्म के निर्माता और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कत्ल करने पर दस करो़ड के ईनाम की बात भी कह चुके हैं। भंसाली के वकील ने दिलाया कोर्ट को भरोसा भंसाली के वकील ने दिलाया कोर्ट को भरोसा वहीं फिल्म ’’पद्मावती’’ के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के वकील हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ही रिलीज करने की बात कही। साल्वे ने कहा कि जब तक भारत का सेंसर बोर्ड इजाजत नहीं देगा तब तक विदेश में भी फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा। उन्होंने दूसरे देशों में एक दिसंबर को फिल्म को रिलीज करने की खबरों को गलत करार दिया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित
Photo: @Mayawati X account
जेडी वेंस ने मोदी से बात की, भारत-अमेरिका साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर हुई चर्चा
जब बदलाव का दौर आता है, तब चुनौतियां आती हैं, नए अवसर पैदा होते हैं: प्रधानमंत्री
बेंगलूरु पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए 'ऑपरेशन मुक्ता' शुरू किया
सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती है: मायावती
जुए के जाल से उजड़ रहे परिवार
झारखंड: छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बोले हेमंत सोरेन- 'सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे'