चमकते पीले रंग का नया 200 रुपए का नोट आज होगा जारी

चमकते पीले रंग का नया 200 रुपए का नोट आज होगा जारी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक पहली बार २०० रुपए का नोट कल जारी करने जा रहा है जिससे चलन में छोटे मूल्य के नोटों की उपलब्धता ब़ढाने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को ही घोषणा की थी कि सरकार ने केंद्रीय बैंक को २०० रुपए का नोट लाने की अनुमति दे दी है। केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि इस नए नोट के पृष्ठ भाग में विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप का रूपांकन होगा। इस नोट की पृष्ठभूमि चमकदार पीले रंग की होगी। बयान में कहा गया है कि रिजर्व बैंक २५ अगस्त, २०१७ को महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में २०० रुपए का नया नोट जारी करेगा। इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। यह नोट चुनिंदा रिजर्व बैंक कार्यालयों तथा कुछ बैंकों से जारी किया जाएगा। किसी थीम पर आधारित करेंसी नोटों की नई नीति के तहत इस करेंसी नोट पर सांची स्तूप का रूपांकन तथा स्वच्छ भारत अभियान का प्रतीक चिह्न व नारा अंकित होगा। विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप देश की समृद्ध प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। पिछले साल नवंबर में सरकार ने पुराने ५०० और १००० रुपए के नोटों को नोट बंद करने की घोषणा की थी। इसके बाद ५०० का नया नोट तथा नया २,००० का नोट जारी किया गया था। नोटों इसकी वजह से प्रणाली में छोटे नोटों की कमी हो गई है और ५० तथा १०० रुपए के नोट पर दबाव ब़ढा है। रिजर्व बैंक ने कहा कि अन्य विशेषताओं के अलावा इस नए नोट में बीच में महात्मा गांधी का चित्र होगा। साथ ही अंकों में २०० रुपए के चिन्ह के साथ अंकित होगा। इसमें हरी से बदल कर नीली झलकने वाली स्याही का इस्तेमाल किया जाएगा। दृष्टिबाधितों की सुविधा के लिए इस नोट में इसकी पहचान की कुछ विशिष्टताएं जो़डी गई हैं। इसमें महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ और पहचान चिन्ह तथा रु २०० के सूक्ष्म-पाठ के साथ अंग्रेजी एच चिह्न को उभरे रूप में मुद्रित किया गया गया है। इसके लिए नोट के दाएं और बाएं चार-चार तिरछी धारियां (ब्लीड लाइन) होंगी और उनके बीच में दो दो वृत्त उभार के साथ मुद्रित होंगे। इसका आकार ६६ गुणा १४६ मिलीमीटर का होगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download