नीतीश गुट ने किया असली जद-यू होने का दावा

नीतीश गुट ने किया असली जद-यू होने का दावा

नई दिल्ली/पटना। जनता दल (यू) नीतीश गुट ने चुनाव आयोग से शरद गुट के चुनाव चिन्ह पर दावे को खारिज करने का अनुरोध करते हुए अपने को असली जद-यू होने दावा किया है। नीतीश गुट के महासचिव केसी त्यागी के नेतृत्व में आज यहां पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर अपने को असली जनता दल (यू) होने का दावा किया और कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी काम कर रही है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के दो नेता और बिहार के दो मंत्री भी शामिल थे। उन्होंने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर बिहार के ७१ विधायकों, ३० विधान परिषद सदस्यों, दो लोकसभा सदस्यों, सात राज्यसभा सदस्यों, राज्य के १६ पदाधिकारियों, १६ राज्यों के पार्टी अध्यक्षों तथा राष्ट्रीय परिषद के १४१ सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं और कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री ही पार्टी के वैधानिक रुप से निर्वाचित अध्यक्ष हैं। इससे पहले शरद यादव गुट ने २५ अगस्त को चुनाव आयोग से मिलकर असली जद-यू होने का दावा किया था और चुनाव चिन्ह आवंटित करने को लेकर दस्तावेज सौंपे थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात