चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद बसपा ने महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष को निकाला

चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद बसपा ने महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष को निकाला

बसपा प्रमुख मायावती

नई दिल्ली/भाषा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने महाराष्ट्र में पार्टी की हार के लिए प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश साखरे की ‘पार्टी विरोधी गतिविधयों’ को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
बसपा के महाराष्ट्र के प्रभारी अशोक सिद्धार्थ की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि साखरे ने पूरे राज्य में चुनाव प्रचार करने के बजाय पार्टी नेतृत्व की इच्छा के विपरीत खुद नागपुर उत्तर सीट से चुनाव लड़ा और बुरी तरह से पराजित भी हुए। इससे चुनाव में पार्टी को भारी क्षति उठानी पड़ी।

बयान में सिद्धार्थ ने साखरे पर चुनाव में अन्य विपक्षी दलों के साथ मिले होने के आरोपों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बसपा के जनाधार वाली सीटों पर भी अन्य दलों से सांठगांठ कर कमजोर प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया।

सिद्धार्थ ने कहा कि पार्टी की केन्द्रीय इकाई के निर्देश पर साखरे को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाने में नाकाम रहने और विरोधी दलों से मिलीभगत में संलिप्त पाए जाने के आरोप में बसपा से निष्कासित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बसपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के अलावा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में उपचुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। पार्टी को इस चुनाव में किसी सीट पर कामयाबी नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश में भी बसपा को जलालपुर सीट उपचुनाव में सपा के हाथों गंवानी पड़ी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'