बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल बचाव कार्यों में मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल गांधी
On
बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल बचाव कार्यों में मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल गांधी
नई दिल्ली/भाषा। देश के कई हिस्सों में आई भयावह बाढ़ पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाएं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।’गांधी ने कहा, ‘मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटें।’
गौरतलब है कि बिहार और असम सहित कई राज्य भयावह बाढ़ का सामना कर रहे हैं। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
22 Jul 2026 13:23:06
Photo: IndianNationalCongress FB Page


