रामविलास पासवान राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

रामविलास पासवान राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान

पटना/भाषा। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान शुक्रवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। बिहार विधानसभा के सचिव और रिटर्निंग ऑफिसर बटेश्वर नाथ पांडेय ने बताया, उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया और इस आशय का प्रमाण पत्र उन्हें सौंप दिया गया।

Dakshin Bharat at Google News
रामविलास को प्रमाण पत्र उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राजग के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सौंपा गया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद जो कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं, के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देने के बाद ऊपरी सदन की इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था।

1960 के दशक में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के विधायक के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले रामविलास दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में अपने हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से पराजित हो जाने पर रामविलास अपने सहयोगी दल राजद की मदद से 2010 में राज्यसभा के सदस्य के तौर पर चुने गए थे।

रामविलास ने अपने कार्यकाल की समाप्ति से दो साल पहले 2014 में राज्यसभा से इस्तीफा देकर राजग के उम्मीदवार के तौर पर हाजीपुर से चुनाव लड़ा था और विजयी रहे थे। बिहार में राजग में शामिल भाजपा, जदयू और लोजपा के हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव को लेकर अपने सीट साझा की योजना की घोषणा के समय रामविलास ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने और राज्यसभा का मार्ग चुनने की बात कही थी।

रामविलास ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट से अपने छोटे भाई और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया था और वे विजयी रहे थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 6,000 के पार भारत में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 6,000 के पार
Photo: PixaBay
जीरो से हीरो बनने के लिए समता, सहिष्णुता और धैर्य जरूरी: साध्वीश्री सोमयशा
नकदी मामला: महाभियोग से बचने के लिए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के पास अब कितने विकल्प?
राजग सरकार ने 11 वर्षों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया: मोदी
मदुरै पहुंचे अमित शाह, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर करेंगे मंथन
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अब विश्व बैंक से आई भारत के लिए अच्छी ख़बर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री को भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: कुमारस्वामी