लोकसभा चुनाव इस मुद्दे पर लड़ा जाएगा कि देश का नेतृत्व कौन करेगा: शाह

लोकसभा चुनाव इस मुद्दे पर लड़ा जाएगा कि देश का नेतृत्व कौन करेगा: शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

अहमदाबाद/भाषा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव केवल इस मुद्दे पर लड़ा जाएगा कि चुनावों के बाद देश का नेतृत्व कौन करेगा। गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले यहां एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लोग ऐसा नेता देखते हैं जिसका वे पिछले 70 वर्षों से इंतजार कर रहे थे।

Dakshin Bharat at Google News
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे। शाह ने कहा, देश में अलग-अलग स्थानों पर अपने दौरे के दौरान मैंने पाया कि लोग देश का नेतृत्व करने के लिए केवल मोदी का नाम पुकार रहे हैं।

उन्होंने कहा, यह चुनाव केवल इस मुद्दे पर लड़ा जाएगा कि कौन देश का नेतृत्व करेगा। मैंने हिमाचल से लेकर कन्याकुमारी और कामरूप से लेकर गांधीनगर तक लोगों से यह सवाल पूछा तो मुझे केवल एक आवाज सुनाई दी – मोदी, मोदी मोदी। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी में लोगों ने ऐसा नेता पाया जिसका वे पिछले 70 वर्षों से इंतजार कर रहे थे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गांधीनगर से नामांकन पत्र भरना उनका ‘सौभाग्य’ है। पूर्व में इस सीट का प्रतिनिधित्व लाल कृष्ण आडवाणी, अटलजी और पुरुषोत्तम गणेश मावलंकर कर चुके हैं। गांधीनगर सीट से शाह का नामांकन पत्र दाखिल करना भाजपा में नई पीढ़ी के आगे आने का संकेत है। इस सीट पर आडवाणी ने छह बार जीत दर्ज की थी।

प्रदेश भाजपा का मानना है कि शाह के नामांकन से गुजरात में पार्टी में उत्साह बढ़ेगा और उसे राज्य में सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत में मदद मिलेगी। भाजपा अध्यक्ष शाह ने रोड शो के बाद पर्चा भरा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
Photo: ShashiTharoor FB Page
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है
केंद्र सरकार ने जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपए मंज़ूर किए