सर्वे के आधार पर पीयूष गोयल का दावा, 2019 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतेगी भाजपा

सर्वे के आधार पर पीयूष गोयल का दावा, 2019 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि उन्होंने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए एक सर्वे कराया है। उन्होंने कहा है कि यह सर्वे भाजपा की जीत की ओर इशारा कर रहा है। इसके मुताबिक भाजपा न केवल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, बल्कि लोकसभा में बहुमत भी प्राप्त कर लेगी। इस सर्वे के आधार पर उन्होंने कहा है कि देश की जनता अगले लोकसभा चुनावों में दोबारा भाजपा को ही लाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
पीयूष गोयल ने कहा कि इस सर्वे में भाजपा की 297 से 303 सीटें आती दिख रही हैं। सर्वे में कितने लोगों को शामिल किया गया, इस पर गोयल कहते हैं कि करीब 5.4 लाख लोगों से उनकी राय पूछी गई। इसके नतीजों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि भाजपा अगले लोकसभा चुनावों में दोबारा वापसी कर सकते हैं।

पीयूष गोयल के मुताबिक, उन्होंने 2013 में भी ऐसा ही एक सर्वे कराया था, जिसके नतीजे 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद सच साबित हुए। अब उन्होंने एक बार फिर सर्वे करवाकर जनमानस का रुख भांपने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि यह सर्वे अगस्त-सितंबर में किया गया था, जिसमें भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है।

पीयूष गोयल ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर 297 से 303 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह सर्वे एक निजी एजेंसी द्वारा किया गया है न कि भाजपा द्वारा। बता दें कि इस समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यहां खास मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और स्थानीय दलों के बीच है। कुछ स्थानों पर निर्दलीय भी प्रभावी हो रहे हैं।

विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद राजीतिक दल लोकसभा चुनावों की रणनीति में व्यस्त हो जाएंगे। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों से इस बात का अंदाजा लगाया जाएगा कि जनता का रुख किस ओर है। हालांकि कई विश्लेषक इस बात को नकारते रहे हैं। पूर्व में ऐसे कई विधानसभा चुनाव हुए हैं​ जिनके नतीजे लोकसभा से भिन्न रहे।

ये भी पढ़िए:
– चीन के चक्रव्यूह को भारत देगा मात, रेल लाइन के जरिए सीधे दिल्ली से जुड़ेगा लद्दाख
– राजस्थान: विधानसभा चुनाव में दोनों दलों का खेल बिगाड़ने की तैयारी में जुटे बागी
– ‘बॉर्डर’ के असली नायक ब्रिगेडियर चांदपुरी का निधन, 1971 के युद्ध में दिखाया था अद्भुत पराक्रम
– ब्रिटिश अदालत ने तिहाड़ जेल को बताया सुरक्षित, खुल सकती है माल्या के प्रत्यर्पण की राह

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
Photo: ShashiTharoor FB Page
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है
केंद्र सरकार ने जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपए मंज़ूर किए