आज मप्र में भाजपा का महाकुंभ, 10 लाख कार्यकर्ताओं का दावा, मोदी-शाह देंगे जीत का मंत्र
आज मप्र में भाजपा का महाकुंभ, 10 लाख कार्यकर्ताओं का दावा, मोदी-शाह देंगे जीत का मंत्र
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का महाकुंभ होगा। पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि इसमें करीब 10 लाख कार्यकर्ता आएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। इस आयोजन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ता महाकुंभ के आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
चूंकि कुछ दिनों बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए भाजपा नेता अपनी पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। कार्यकर्ता महाकुंभ के बारे में चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे।भाजपा का यह कार्यक्रम भोपाल के जम्बूरी मैदान में होगा। इसके लिए पार्टी की ओर से ‘अटल महाकुंभ परिसर’ सजाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह महाकुंभ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2008 और 2013 में भी महाकुंभ का आयोजन किया था और उसके बाद चुनावों में विजय प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार भी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी में जुटे हैं। यह चुनौती बड़ी है, इसलिए कार्यक्रम बड़ा है और तैयारी भी बड़ी है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर पीएम श्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह आज भोपाल, मध्य प्रदेश में 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करेंगे। लाइव देखें https://t.co/vpP0MInUi4 और https://t.co/jtwD1z6SKE पर। pic.twitter.com/yaEkKwpbHh
— BJP (@BJP4India) September 25, 2018
इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि महाकुंभ में मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों के 65 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों के लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने इस महाकुंभ को विचार, तकनीक और तादाद के लिहाज से अनोखा आयोजन बताया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
भी पढ़िए:
– इस देश का राजकुमार समोसा ‘चुराते’ कैमरे में हुआ कैद, वायरल हो रहा वीडियो
– टीम इंडिया के हाथों पाक की धुनाई देख मैच बीच में छोड़कर चले गए मुशर्रफ, उड़ रहा मजाक
– भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ‘टिप-टिप बरसा’ पर मचाया धमाल, हिट हुआ वीडियो
– इस शख्स ने किया था शादी के लिए मना, इसलिए अब तक सिंगल हैं एकता कपूर!
– इस शहर में बढ़ता जा रहा लुटेरी दुल्हनों का जाल, रुपया और जेवर लूटकर हो रहीं फरार
About The Author
Related Posts
Latest News
