हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोच्च, कांग्रेस कर रही एनआरसी पर राजनीति: अमित शाह

हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोच्च, कांग्रेस कर रही एनआरसी पर राजनीति: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता महाकुंभ में कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर राजनीति कर रही है। शाह ने कहा कि एनआरसी से घुसपैठियों की पहचान की जा रही है, लेकिन कांग्रेस ने इसका भी संसद में विरोध किया।

Dakshin Bharat at Google News
अमित शाह ने कहा कि भाजपा के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता देश की सुरक्षा है, न कि वोटबैंक की राजनीति। उन्होंने एनआरसी का पुरजोर समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस कितना भी जोर क्यों न लगा ले, देशहित में एनआरसी की प्रक्रिया नहीं रुकेगी। भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल को सपने आते हैं कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

उन्होंने पिछले कई चुनावों में भाजपा की ​जीत पर कहा कि राहुल को 2014 के बाद हुए चुनावों के परिणाम देखने चाहिए। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में अर्थव्यस्था को नुकसान हुआ और देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में राजा-महाराजा और उद्योगपतियों की सरकार चली। उन्होंने राहुल से पूछा कि वे किस आधार पर जनता से वोट मांगेंगे।

अमित शाह ने ​कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार से पहले श्रीमान बंटाधार का शासन था। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार राज्यों में भाजपा की सरकारों को विकास के लिए पैसा नहीं देती थी। वहीं, उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब देश का मान-सम्मान बढ़ रहा है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया में जहां भी जाते हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे नमो एप डाउनलोड करें। इसके अलावा उन्होंने भाजपा को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लेने के लिए कहा। शाह के इस भाषण का उनके फेसबुक पेज से भी प्रसारण किया गया जहां हजारों लोग उन्हें सुन रहे थे।

भी पढ़िए:
– इस देश का राजकुमार समोसा ‘चुराते’ कैमरे में हुआ कैद, वायरल हो रहा वीडियो
– टीम इंडिया के हाथों पाक की धुनाई देख मैच बीच में छोड़कर चले गए मुशर्रफ, उड़ रहा मजाक
– भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ‘टिप-टिप बरसा’ पर मचाया धमाल, हिट हुआ वीडियो
– इस शख्स ने किया था शादी के लिए मना, इसलिए अब तक सिंगल हैं एकता कपूर!
– इस शहर में बढ़ता जा रहा लुटेरी दुल्हनों का जाल, रुपया और जेवर लूटकर हो रहीं फरार

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए