केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत

तमिलनाडु के छात्र होने का संदेह

केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत

Photo: PixaBay

त्रिशूर/दक्षिण भारत। मध्य केरल के त्रिशूर ज़िले में एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि वे पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ। यहां पास ही कैपामंगलम में पनामबिक्कुन्नु के पास हाईवे पर खड़ी एक लॉरी से उस कार की टक्कर हो गई, जिसमें युवक यात्रा कर रहे थे।

कार में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों, फायर और रेस्क्यू कर्मियों और पुलिस द्वारा चलाए गए बचाव अभियान में युवकों को कार से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि उनके शवों को यहां त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर ले जाया गया। वाहन का रजिस्ट्रेशन तमिलनाडु का था।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के तमिलनाडु के छात्र होने का संदेह है। कथित तौर पर कार गुरुवयूर की ओर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
मोशाव अविएल/भाषा। उत्तरी इजराइल के मोशाव अविएल में कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान चारों...
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की