मोदी को तो किसी गांव का थानेदार होना चाहिए था: अरविंद केजरीवाल

आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ़ लोगों को गिरफ़्तार करने में दिलचस्पी है

मोदी को तो किसी गांव का थानेदार होना चाहिए था: अरविंद केजरीवाल

Photo: aamaadmiparty Instagram

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को ज़मानत मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए, 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनकी गिरफ़्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ़ लोगों को गिरफ़्तार करने में दिलचस्पी है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने अपने 'एक्स' अकाउंट पर कहा, 'आज सत्येंद्र जैन को बेल मिल गई। उनको गिरफ्तार क्यो किया गया? किसी को समझ नहीं आ रहा है। किसी भी मामले में किसी को गिरफ्तार उनसे पूछताछ के लिए किया जाता है। इसके लिए पुलिस कस्टडी ली जाती है। पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद व्यक्ति न्यायिक हिरासत में जाता है।'

केजरीवाल ने कहा, 'सत्येंद्र जैन को इस मामले में पुलिस कस्टडी में नहीं भेजा गया। उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई। सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनके ख़िलाफ़ केस इतना कमज़ोर था कि मात्र दस दिन में उन्हें बेल मिल गई।'

केजरीवाल ने कहा, 'मोदीजी, इस से आपको क्या हासिल हुआ? चौबीस घंटे आप बस लोगों को जेल भेजने के बारे में सोचते रहते हैं। देश चलाने में तो कोई इंटरेस्ट ही नहीं आपको। और न ही देश चलाना आता है।'

केजरीवाल ने कहा, 'कहां आप देश के प्रधानमंत्री बन गए? आपको तो किसी गांव का थानेदार होना चाहिए था। आपकी हरकतें वैसी ही हैं।' 

केजरीवाल ने कहा, 'एक तरफ़ आप सत्येंद्र जैन जैसे भले व्यक्ति को जेल भेजते हैं, दूसरी तरफ़ ऐसे गुंडों को पाल कर रखते हैं।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download