युद्ध और अस्थिरता के बावजूद भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की: प्रधानमंत्री

आर्थिक मोर्चे से आई अच्छी खबर

युद्ध और अस्थिरता के बावजूद भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की: प्रधानमंत्री

Photo: narendramodi FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 7.8 प्रतिशत की जीडीपी विकास दर के लिए लोगों की सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि युद्ध, अस्थिरता और सप्लाई चेन में रुकावटों के बावजूद हासिल की गई।

Dakshin Bharat at Google News
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर लोग स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर ज़ोर देते रहे, तो आज़ादी के 100वें साल में देश के युवाओं को एक विकसित भारत मिलेगा।

उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे विदेश में छुट्टियां मनाने या शादी करने न जाएं, और जब तक बहुत ज़रूरी न हो, सोना न खरीदें।

मोदी ने कहा, 'मैं देश के लोगों को 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ के लिए बधाई देना चाहता हूं। यह उनके सामूहिक संकल्प और प्रयासों से ही संभव हो पाया है। हर तरफ संघर्ष, युद्ध और अस्थिरता के बावजूद भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि सन् 2020 में कोविड महामारी के बाद से कहीं भी स्थिरता नहीं रही है, लेकिन भारत ने अच्छी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि भारत में कुछ लोग नकारात्मकता और झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद देश ने तरक्की की है।

उन्होंने कहा, 'हमें अपनी विकास की गति बनाए रखनी है। हमें आगे बढ़ना है। इसके लिए हमें आत्मनिर्भर बनना होगा। युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हमारी कड़ी मेहनत की ज़रूरत है। आइए, कोशिशों में कोई कमी न रहने दें।'

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियां अच्छी हैं और उनकी नीयत साफ़ है, और इसीलिए देश तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से ज़्यादा 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जिससे पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बावजूद इसमें मज़बूती दिखी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download