तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा जताते रहे ट्रंप, अब दे रहे ये संकेत

‘आपका अगला राष्ट्रपति कहेगा, ‘मैंने कितना शानदार काम किया है’

तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा जताते रहे ट्रंप, अब दे रहे ये संकेत

Photo: WhiteHouse FB Page

वॉशिंगटन/एपी। अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा कई बार जता चुके डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों से अब यह संकेत मिलने लगा है कि वे खुद भी इसकी संभावना को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

Dakshin Bharat at Google News
रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने अपने हालिया भाषणों में जनवरी 2029 में अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद की जिंदगी का जिक्र करते हुए कहा कि वे घर पर बैठकर यह देखते हुए परेशान होंगे कि उनका उत्तराधिकारी उनकी उपलब्धियों का श्रेय ले रहा है।

ट्रंप ने इस महीने न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में एक कार्यक्रम में कहा, ‘आपका अगला राष्ट्रपति कहेगा, ‘मैंने कितना शानदार काम किया है।’

किसी मौजूदा राष्ट्रपति का अपने पूर्व राष्ट्रपति बनने की बात करना राजनीतिक रूप से हमेशा संवेदनशील होता है, लेकिन मध्यावधि चुनाव में अब केवल नौ सप्ताह बाकी हैं और ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के उस दौर में पहुंच रहे हैं, जब इस बात की चर्चा बढ़ेगी कि उनका प्रभाव अब जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

अपने बिना ‘व्हाइट हाउस’ की कल्पना करने की बात रखना ट्रंप के रुख में एक उल्लेखनीय बदलाव है। वह अपने पहले कार्यकाल से ही और दूसरा कार्यकाल जीतने के लगभग तुरंत बाद से आठ साल से अधिक समय तक सत्ता में बने रहने की संभावना को खुला रखते आए हैं।

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में संवैधानिक कानून के प्रोफेसर ब्रायन काल्ट ने कहा, ‘वे अलग-अलग बातें करते हैं और इससे उन्हें बाद में अपनी ही बातों का हवाला देकर परस्पर विरोधी दावों को भी सही ठहराने का मौका मिल जाता है।’

काल्ट ने कहा कि ट्रंप बाद में यह कह सकते हैं, ‘मैंने तो साफ कर दिया था कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा’ और अगर वह चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो यह भी कह सकते हैं, ‘मैंने कभी नहीं कहा था कि मैं नहीं लड़ूंगा।’

ट्रंप ने हाल में पेनसिल्वेनिया में एक रैली में कहा, ‘अगला राष्ट्रपति जो भी होगा, वह बताएगा कि उसने कितना शानदार काम किया है और मैं घर पर बैठा रहूंगा और कहूंगा, ‘इस आदमी को देखो’, क्योंकि असल काम हमने किया था।’

इसके एक सप्ताह बाद जॉर्जिया में ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद ‘मैं घर पर बैठा रहूंगा।’

उन्होंने कहा, ‘शायद मैं रो रहा होऊंगा।’

ट्रंप ने इसके बाद मिशिगन में यह संकेत देकर एक बार फिर अनिश्चितता पैदा कर दी कि वे ‘ओवल ऑफिस’ (राष्ट्रपति का कार्यालय) छोड़कर फ्लोरिडा लौटने के लिए शायद अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं।

उन्होंने ‘शायद’ शब्द पर जोर देते हुए कहा, ‘ढाई साल में आपका शायद कोई और राष्ट्रपति होगा- शायद।’

ट्रंप ने पिछले महीने भी ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन’ के रात्रिभोज को संबोधित करते हुए मजाक में कहा, ‘राष्ट्रपति के रूप में मेरे कार्यकाल की तरह दूसरी बार का कार्यकाल हमेशा बेहतर होता है और तीसरी बार तो उससे भी बेहतर होगा। मैं सिर्फ मजाक कर रहा हूं।’

इसके बाद उन्होंने भाषण के अंत में ‘2028’ लिखी चुनावी अभियान वाली टोपी भी पहनी।

अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के तहत कोई व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं हो सकता। इस संशोधन को राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डेलानो रूजवेल्ट के चौथे कार्यकाल में निधन होने के छह साल बाद 1951 में मंजूरी दी गई थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ले. जनरल वी श्रीहरि ने सेवानिवृत्ति पर दक्षिण भारत क्षेत्र की कमान सौंपी ले. जनरल वी श्रीहरि ने सेवानिवृत्ति पर दक्षिण भारत क्षेत्र की कमान सौंपी
वे शौर्य चक्र, सेना मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं
नेपाल त्रासदी से उभरते नए खतरे
चुनाव आयोग हमारे देश की जनसंख्या 140 करोड़ से घटाकर 50 करोड़ कर देगा: अरविंद केजरीवाल
नेपाल में आपदा: सद्गुरु ने 5 देशों का हिमालय बोर्ड बनाने का आह्वान किया
तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा जताते रहे ट्रंप, अब दे रहे ये संकेत
रसुवा गांव में नेपाली सेना ने 3 भारतीय नागरिकों को बचाया
नेपाली वैज्ञानिकों का दावा- बर्फ और चट्टानों के खिसकने से आई बाढ़