'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल रहे एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाया गया

वे सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित हैं

'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल रहे एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाया गया

Photo: srjbtkshetra FB Page

अयोध्या/दक्षिण भारत। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड को संभालने वाले एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
5,585 आवेदनों में से चुने गए तीन उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट में से मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई गई।

यह नियुक्ति मंदिर के दान में कथित हेराफेरी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई है, जिसके कारण आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और चंपत राय ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।

ट्रस्ट ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी का चयन करने के निमित गठित समिति की अनुशंसा पर चर्चा के पश्चात न्यास ने सेवानिवृत्त वायुसेना उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्र का चयन करते हुए उन्हें इस दायित्व पर नियुक्त किया है। 

उसने कहा कि ऐसी आशा है कि वे शीघ्र ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे। मिश्र को भारतीय वायुसेना में विभिन्न विभागों में 39 वर्ष कार्य करने और नेतृत्व का लंबा अनुभव है। वे सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित हैं।

उसने कहा कि गत वर्ष का सफल अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर' उन्हीं के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ था। न्यासी मंडल ने चयन समिति के सदस्यों न्यायमूर्ति (सेवा निवृत्त) प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी, सुरेश हावड़े और समिति के सचिव समीर पंडा के प्रति अल्पकाल में साढ़े पांच हजार आवेदनों की जांच और सैकड़ों आवेदकों का साक्षात्कार कर इस कार्य को संपन्न करने के लिए आभार व्यक्त किया।

तीन न्यासियों के रिक्त स्थानों पर नियुक्ति पर विचार कर तीन नए न्यासी महेश भागचंदका, मदनमोहन पांडे और डॉ. निर्मला यादव नियुक्त किए गए हैं। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download