चुनाव आयोग हमारे देश की जनसंख्या 140 करोड़ से घटाकर 50 करोड़ कर देगा: अरविंद केजरीवाल
'एसआईआर के तहत दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आ गई है'
By News Desk
On
Photo: AAPkaArvind FB Page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि भारत का चुनाव आयोग देश की आबादी को 140 करोड़ से घटाकर 50 करोड़ कर देगा। उन्होंने यह बात शहर की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी होने के कुछ ही घंटों बाद कही, जिसमें 47 लाख से ज़्यादा नाम हटाए गए थे।
एसआईआर के कारण राज्य में रजिस्टर्ड हर तीन में से एक वोटर का नाम ड्राफ़्ट रोल में शामिल नहीं हो पाया।अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एसआईआर के तहत दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आ गई है। 1.5 करोड़ में से 47 लाख वोटर के नाम नहीं हैं।'
उन्होंने कहा, 'भारत सरकार नाहक ही जनसंख्या को लेकर परेशान हो रही है। एसआईआर के ज़रिए चुनाव आयोग हमारे देश की जनसंख्या 140 करोड़ से घटाकर 50 करोड़ कर देगा।'
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
01 Sep 2026 09:57:46
वे शौर्य चक्र, सेना मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं


