महंगाई हर तरफ से जनता की जेब पर करंट मार रही है: कांग्रेस

'महंगाई अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है'

महंगाई हर तरफ से जनता की जेब पर करंट मार रही है: कांग्रेस

Photo: IndianNationalCongress FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार हर हफ्ते देश को महंगाई का एक नया हाई-वोल्टेज झटका दे रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'फर्जी हेडलाइन में व्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी का घर बनाने का सपना भी छीन लिया है।'

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा, 'महंगाई अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है। घर बनाने से लेकर बिजली के सामान तक, हर तरफ गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर करंट पड़ रहा है।'

उन्होंने कहा, 'तांबे का तार 850 रुपए से बढ़कर 1,700 रुपए प्रति किलो और एल्युमिनियम 350 से 650 रुपए प्रति किलो पहुंच गया। 1000 वर्ग फुट के घर की वायरिंग का खर्च 50,000 रुपए से बढ़कर करीब 1 लाख रुपए हो गया है।'

उन्होंने कहा, 'सोलर पैनल 10-15 प्रतिशत महंगे हो गए हैं। पंखे और फॉल्स सीलिंग की लागत बढ़ी है। प्रेस जैसे घरेलू उपकरण 20 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं। एलईडी और हैलोजन की कीमतों में भी करीब 20 प्रतिशत उछाल आया है।'

उन्होंने कहा, 'स्विच-सॉकेट, मेन लाइन केबल, टाइल्स, वायरिंग और मजदूरी तक, घर बनाने का हर खर्च बढ़ रहा है।'

जयराम रमेश ने कहा, 'महंगाई हर तरफ से जनता की जेब पर करंट मार रही है, लेकिन अहंकारी मोदी सरकार महंगाई की इस सच्चाई पर पर्दा डालने और जनता को आंकड़ों की बाजीगरी से गुमराह करने में लगी है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download