मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी

49 साल की मेलोनी 22 अक्टूबर, 2022 से इटली की प्रधानमंत्री हैं

मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी

Photo: @GiorgiaMeloni X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।

Dakshin Bharat at Google News
49 साल की मेलोनी 22 अक्टूबर, 2022 से इटली की प्रधानमंत्री हैं। गुरुवार को, 1,413 दिनों तक पद पर रहने के बाद, वे दूसरे विश्व युद्ध के बाद से देश में बिना रुके सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता बन गईं। वे इस पद पर रहने वाली पहली महिला भी हैं।
 
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'इटली के युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी दोस्त प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

जॉर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी, 1977 को इटली के रोम शहर में हुआ था। वे सन् 2006 से 'चैंबर ऑफ़ डेप्युटीज़' की सदस्य हैं। वे सन् 2014 से दक्षिणपंथी से लेकर अति-दक्षिणपंथी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ़ इटली' की अध्यक्ष रही हैं। मेलोनी सन् 2020 से 2025 तक 'यूरोपियन कंज़र्वेटिव्स एंड रिफ़ॉर्मिस्ट्स पार्टी' की अध्यक्ष थीं। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
मोशाव अविएल/भाषा। उत्तरी इजराइल के मोशाव अविएल में कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान चारों...
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की