आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती

'... तब तक इनको पार्टी की अभी बड़ी ज़िम्मेदारी देना उचित नहीं होगा'

आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती

Photo: @Mayawati X account

लखनऊ/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद के अधिकारों में कटौती कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, मायावती ने कहा कि बसपा के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम के संकल्प व समर्पण की तरह ही, मेरे लिए भी 'बहुजन समाज’ का हित, कल्याण और उसकी अस्मिता अर्थात् पार्टी व मूवमेंट द्वारा 'शोषित वर्ग को शासक वर्ग’ बनाने का मिशनरी लक्ष्य सर्वोपरि है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि इस महान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निजी तौर पर मेरा न तो कोई अपना है और न ही पराया है। जो भी बसपा व बहुजनों के हित के काम करेगा, उसका स्वागत व आभार भी है। इसीलिए जिस प्रकार कांशीराम ने अपने परिवार के लोगों और अन्य रिश्तों-नातों आदि को पार्टी कार्य में सहयोग करने की छूट तो दी थी, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाने या सरकार बनने पर कोई भी पद आदि देने के वे खिलाफ थे।

मायावती ने कहा कि उसी प्रकार से उस संकल्प पर मैं भी पूरी तरह से क़ायम हूं। जिस पर अमल करते हुए ही मैंने आकाश आनंद को पार्टी में कार्य करने की तो इजाज़त दी है, जो हक़ीकत आप सभी लोगों के सामने है, लेकिन इस मामले में आकाश आनंद को अभी और अधिक परिपक्व/मैच्योर होने की जरूरत है। 

मायावती ने कहा कि तब तक इनको पार्टी की अभी बड़ी ज़िम्मेदारी देना उचित नहीं होगा, जो कि विरोधियों के साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडों को इस्तेमाल करके चुनाव में हानि पहुंचाने से बचने के लिए भी समय की ज़रूरत है। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
मोशाव अविएल/भाषा। उत्तरी इजराइल के मोशाव अविएल में कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान चारों...
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की