मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी हटाई
पेट्रोल के ई22, ई25, ई27 और ई30 वेरिएंट्स पर ड्यूटी में छूट लागू
By News Desk
On
Photo: @BJP4India X account
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सरकार ने इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के विभिन्न प्रकारों पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को हटा दिया है। वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
पेट्रोल के ई22, ई25, ई27 और ई30 वेरिएंट्स पर ड्यूटी में छूट लागू है।मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि 22 प्रतिशत, 25 प्रतिशत, 27 प्रतिशत और 30 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंड वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 'शून्य' होगी।
एक्साइज़ ड्यूटी में छूट का मकसद ग्राहकों को इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह कदम मई के दूसरे हिस्से में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगभग 7.50 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद उठाया गया है।
सरकार ने मार्च में पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी, जिससे सालाना 1 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा के रेवेन्यू का नुकसान हुआ।
इसका मकसद पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक क्रूड ऑयल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से घरेलू ग्राहकों को बचाना था।
Tags: clean energy renewable energy indian oil ethanol blending india economy tax relief government policy india news energy transition sustainable transport finance ministry crude oil prices fuel tax diesel prices energy policy petrol prices ethanol blended petrol ethanol fuel excise duty green fuel biofuel fuel economy fuel market alternative fuel e22 petrol e25 petrol e30 petrol consumer savings oil and gas carbon emissions


