दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर में धमाके से मकान ढहा

लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर में धमाके से मकान ढहा

Photo: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में धमाके के बाद एक मंज़िला मकान ढह गया, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि यह घटना श्मशान घाट के पास, गली नंबर 1, पार्ट-2, इशू विहार में हुई। एक व्यक्ति ने सुबह 9:37 बजे धमाके की सूचना दी और बताया कि वहां रहने वाले लोग फंसे हो सकते हैं।

अधिकारी ने कहा, 'हमें जानकारी मिली कि एक धमाका हुआ और एक इमारत ढह गई, जिसके कारण कुछ लोग उसमें फंस गए हैं। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।' उन्होंने बताया कि पांच बचाव वाहन मौके पर भेजे गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया, 'हमें जानकारी मिली कि एक धमाका हुआ है और एक इमारत ढह गई है, जिसके मलबे में लोग फंस गए हैं। बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और तलाशी व बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।'

अधिकारी ने बताया कि यह धमाका 250 वर्ग गज के एक मंज़िला मकान में हुआ। अधिकारी मलबा हटा रहे हैं और ढह चुकी इमारत की तलाशी ले रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी अंदर फंसा न रह जाए। नुकसान के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download