एग्जिट पोल महत्त्वपूर्ण नहीं, एलडीएफ सत्ता में लौटेगा: केरल के मंत्री रियास

एग्जिट पोल में यूडीएफ की जीत की भविष्यवाणी की गई है

एग्जिट पोल महत्त्वपूर्ण नहीं, एलडीएफ सत्ता में लौटेगा: केरल के मंत्री रियास

PAMuhammadRiyas FB Page Profile Pic

कोझिकोड/दक्षिण भारत। केरल के पर्यटन मंत्री एवं बेपोर विधानसभा सीट से एलडीएफ के उम्मीदवार पीए मोहम्मद रियास ने गुरुवार को कहा कि उन्हें एग्जिट पोल की कोई परवाह नहीं है, क्योंकि साल 2021 में भी उनकी हार की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन वे 82,000 वोटों के रिकॉर्ड शेयर के साथ जीते थे।

Dakshin Bharat at Google News
रियास ने यहां एक टीवी चैनल से बात करते हुए यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) तीसरी बार सत्ता में लौटेगा।

उनकी यह प्रतिक्रिया एग्जिट पोल्स के उस अनुमान के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्ता में आएगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि जब से उन्हें साल 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए बेपोर से उम्मीदवार बनाया गया था, तब से ही उन्होंने कहा था कि इस बार उन्हें 82,000 से अधिक वोट मिलेंगे।

रियास ने कहा कि कांग्रेस के भीतर काफी आपसी कलह है, उनके शासन में सांप्रदायिक मुद्दे बढ़ेंगे और भ्रष्टाचार बेकाबू हो जाएगा, इसलिए लोग चाहते हैं कि एलडीएफ सत्ता में वापस आए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर हमले मार्क्सवाद-विरोधी राजनीति का हिस्सा थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार
Photo: @DKShivakumar X account
ड्रग्स के खिलाफ अभियान में सरकार मजबूती से युवाओं के साथ खड़ी है: प्रधानमंत्री
कावेरी मुद्दा: सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे डीके शिवकुमार
चेन्नई: जीएसटी अधिकारियों के साथ तनातनी के बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे
पहले जब हवाईअड्डे बनते थे तो उनके नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे: प्रधानमंत्री
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री ने 5,000 करोड़ रुपए के भोगापुरम हवाईअड्डे का उद्घाटन किया
जंतर-मंतर पर अपनी माता के लिए गलत शब्दों के इस्तेमाल से व्यथित हुए प्रधानमंत्री