प. एशिया के संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को उजागर कर दिया: प्रधानमंत्री

मोदी ने केरल के तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित किया

प. एशिया के संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को उजागर कर दिया: प्रधानमंत्री

Photo: @BJP4India X account

तिरुवल्ला/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 'जय केरलम' और 'जय विकसित केरलम' का नारा लगाते हुए कहा कि मैं, श्रीवल्लभम के देवता तिरुवल्लुवर को नमन करता हूं और सबरीमाला और स्वामी अयप्पा के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग में आपका विश्वास और केरल की महिलाओं का ज़बर्दस्त समर्थन पूरे राज्य में साफ़ दिखाई दे रहा है। मैं पहले भी यहां आ चुका हूं, लेकिन इस बार हवा का रुख़ अलग है, माहौल बदल गया है। केरल एक ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। 9 अप्रैल को मतदान के बाद, 4 मई को केरल में भाजपा-राजग की सरकार बनना तय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग के उम्मीदवार अनूप ने पिछले पांच सालों से मेरे साथ पूरी लगन और समर्पण के साथ काम किया है। वे मेरे एक भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं- शांत, ईमानदार और अथक; जो दिन-रात काम करते हैं। मुझे लगा कि केरल को इस युवा नेता की सेवा और ऊर्जा की ज़रूरत है। आज, मैं अनूप को आपको सौंपता हूं, ताकि वे केरल की जनता की सेवा कर सकें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल में 'मेरा बूथ सबसे मज़बूत' अभियान के दौरान, केरलम भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद हुआ। केरलम भर के 5,000 शक्ति केंद्रों से 1,25,000 से ज्यादा कार्यकर्ता जुड़े और अपने विचार साझा किए। एक संदेश साफ़ था: केरलम ने एलडीएफ सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे पहुंचने पर, मैंने देखा कि इस जगह तक जाने वाले पूरे रास्ते पर भारी भीड़ थी। वामपंथी 'मानव चेन' की बात करते हैं, लेकिन केरलम की जनता ने 'मानव वॉल' बनाकर राजग के प्रति अपना प्रेम दर्शाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों ने लंबे समय से इस क्षेत्र की उपेक्षा की है। यहां की संपर्क सड़कें बहुत ही खस्ताहाल हैं। वर्षों से कोई नया पुल नहीं बनाया गया है और मेडिकल कॉलेज की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। बुनियादी ढांचे की ऐसी भारी कमी को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि आपके जीवन की गुणवत्ता कितनी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट में एक राज्य को छोड़कर भाजपा-राजग की सरकार है और वहां पिछले 50-60 साल में जो काम नहीं हुआ, वो हमने करके दिखाया है। गोवा में लगातार भाजपा-राजग की सरकार है, गोवा विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है। केरलम में भी राजग की सरकार बनेगी तो विकास की नई ऊंचाइयों को पाएंगे। स्थानीय किसानों और मछुआरों की हर समस्या का समाधान हम करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को उजागर कर दिया है। आज पूरा देश देख रहा है कि खाड़ी देशों में कैसे हालात बने हैं और वहां हमारे लाखों लोग, केरल के हमारे भाई-बहन काम कर रहे हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं, जिससे पश्चिमी एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि गल्फ की सभी सरकारें हमारे सभी भारतीयों को अपना ही परिवार मानकर रक्षा कर रही हैं, लेकिन यहां से ऐसी-ऐसी भाषा बोली जा रही है। मैं उनको कहकर थक गया कि यह बोलने का समय नहीं है। वहां रह रहे हमारे लाखों भाई-बहनों की सुरक्षा ही हमारा दायित्व है। इसलिए अनाप-शनाप बोलना बंद करें, ताकि हमारे नौजवानों को, हमारी बेटियों को वहां कोई तकलीफ न हो।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कल्पना से भी ऊपर है मोदी के कार्यकाल में देश का विकास कल्पना से भी ऊपर है मोदी के कार्यकाल में देश का विकास
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। ''बारह वर्षों में दुनियाभर में भारत के प्रति परसेप्शन बदल गया। पहले भारत को जादू-टोना करने वालों का...
ईरान के वायु रक्षा प्रमुख का दावा- 'दुश्मन के 160 से ज़्यादा ड्रोन मार गिराए'
प. एशिया के संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को उजागर कर दिया: प्रधानमंत्री
ईरान की सेना ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले किए
ईरान ने एक और अमेरिकी-इज़राइली लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया
नासिक: कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
कारोबारी माहौल में लाएं बड़े सुधार