वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
सतीशन ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली
Photo: VDSatheeshanParavur FB Page
तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। वीडी सतीशन ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां कांग्रेस विधायक दल के नेता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सतीशन ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। उनके अलावा, 20-सदस्यीय मंत्रिमंडल को भी राज्यपाल शपथ दिलाएंगे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका वाड्रा सहित अन्य लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
कांग्रेस-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, वामपंथी नेता और भाजपा प्रतिनिधि भी इस समारोह में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम के लिए केरलभर से हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ता तिरुवनंतपुरम पहुंचे।
140 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव 9 अप्रैल को हुए और नतीजे 4 मई को घोषित किए गए। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटें जीतीं, जबकि एलडीएफ को 35 सीटें मिलीं। भाजपा ने भी तीन सीटें जीतीं।


