साल 2026 के चुनाव द्रमुक के लिए 'आखिरी' होंगे: पलानीस्वामी

चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है

साल 2026 के चुनाव द्रमुक के लिए 'आखिरी' होंगे: पलानीस्वामी

Photo: EPSTamilnadu FB Page

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ द्रमुक के लिए 'आख़िरी' साबित होंगे, क्योंकि पार्टी ने जनता का 'कोप' अर्जित किया है। यह बात अन्नाद्रमुक के महासचिव ईके पलानीस्वामी ने रविवार को कही।

Dakshin Bharat at Google News
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु एक 'युद्धक्षेत्र' बन गया है, जहां सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, सफ़ाईकर्मी, नर्सों सहित समाज के सभी वर्ग राज्यभर में आंदोलन कर रहे हैं।
 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'द्रमुक अब सत्ता में नहीं आएगी। द्रमुक के लिए ये आख़िरी चुनाव होंगे, जिनमें वह हिस्सा लेगी।'

पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि द्रमुक ने साल 2021 के चुनावों से पहले किए गए चुनावी वादों का एक-चौथाई हिस्सा भी पूरा नहीं किया।

234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'