प्रधानमंत्री मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर गहरा दु:ख जताया

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया नहीं रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर गहरा दु:ख जताया

Photo: BJP X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपनी पूर्व बांग्लादेशी समकक्ष खालिदा जिया के निधन पर गहरा दु:ख जताया और कहा कि पड़ोसी देश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने एक्स पर लिखा, 'ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दु:ख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति दे।'

मोदी ने कहा, 'मुझे साल 2015 में ढाका में उनसे हुई गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि उनका विज़न और विरासत हमारी साझेदारी का मार्गदर्शन करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

बांग्लादेश ने एक 'महान संरक्षक' खो दिया: यूनुस

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को एक महान संरक्षक बताया, जिनकी देश की लोकतांत्रिक यात्रा में भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने उनकी मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया।

अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए एक शोक संदेश में यूनुस ने कहा कि ज़िया के निधन से वे बहुत दु:खी और शोकाकुल हैं। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान राजनेत्री को खो दिया है, जिन्होंने बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण अध्याय का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने कहा कि ज़िया के निधन से देश ने एक महान संरक्षक खो दिया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download