आंध्र प्रदेश: कासीबुग्गा मंदिर में भगदड़ में कम से कम 10 लोगों की मौत

दो लोग घायल हुए हैं

आंध्र प्रदेश: कासीबुग्गा मंदिर में भगदड़ में कम से कम 10 लोगों की मौत

Photo: PixaBay

कासीबुग्गा (आंध्र प्रदेश)/दक्षिण भारत। श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को एक मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
इससे पहले, कासीबुग्गा उप-संभाग प्रभारी डीएसपी लक्ष्मण राव ने बताया कि कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह करीब 11.30 बजे भगदड़ मची और 'सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।'

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना ने मुझे व्यथित कर दिया। यह बहुत दु:खद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायल व्यक्तियों के लिए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय नेताओं को भगदड़ स्थल पर राहत कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

शिवसेना (यूबीटी) में बगावत की चर्चा पर राउत बोले- 'अगर वफ़ादारी बदलनी है तो इस्तीफ़ा दें' शिवसेना (यूबीटी) में बगावत की चर्चा पर राउत बोले- 'अगर वफ़ादारी बदलनी है तो इस्तीफ़ा दें'
मुंबई/दक्षिण भारत। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को बागी सांसदों को चुनौती दी कि अगर वे पाला बदलना...
केंद्र का पेपर लीक रोकने का कोई इरादा नहीं है: अरविंद केजरीवाल
शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सांसदों को बैठक में शामिल होने के लिए व्हिप जारी किया
सोशल मीडिया के भंवर में बचपन
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं खरीद पाएंगे कफ़ सिरप
अमेरिकी वायुसेना का बी-52 बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त
नीट-यूजी री-टेस्ट: सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक लगाई