केपीके में बड़ा आतंकवादी हमला, पाकिस्तान के 11 फौजी ढेर

2 अफसर भी आए चपेट में

केपीके में बड़ा आतंकवादी हमला, पाकिस्तान के 11 फौजी ढेर

Photo: ISPR

रावलपिंडी/दक्षिण भारत। पाकिस्तानी फौज को बुधवार को बड़ा झटका लगा। केपीके में एक अभियान में उसके 11 फौजी मारे गए। वहीं, 19 आतंकवादियों के खात्मे का दावा किया गया है। 

Dakshin Bharat at Google News
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओरकजई में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हमले में पाकिस्तानी फौज के 11 कर्मी ढेर हो गए।

फौज की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने इसकी पुष्टि की है। उसने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ इस अभियान में एक लेफ्टिनेंट कर्नल की भी मौत हो गई। इसके अलावा एक सेकेंड-इन-कमांड मेजर सहित 11 सैनिक मारे गए हैं।

बताया गया कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह सैन्य अभियान 7 और 8 अक्टूबर की रात को चलाया गया था। आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान ने उक्त घटना के लिए भारत पर आरोप लगाया है।

उसने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी सैन्य अभियान चलाया गया, जिसके नतीजे में 19 आतंकवादी मारे गए।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने भी एक बयान में ओरकजई में हुई घटना पर दु:ख जताया है।

आईएसपीआर ने दावा किया कि मारे गए लेफ्टिनेंट कर्नल अपने दूसरे कमांडर मेजर के साथ ओरकजई में अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। वे इसी दौरान गोलीबारी की चपेट में आ गए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान