दिल्ली: 'जनसुनवाई' के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ!

भाजपा ने लगाया आरोप

दिल्ली: 'जनसुनवाई' के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ!

Photo: @BJP4Delhi X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित 'जन सुनवाई' कार्यक्रम में कथित तौर पर हमला किया गया।

Dakshin Bharat at Google News
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए 'हमले' की कड़ी निंदा की। दिल्ली भाजपा ने एक संदेश में यह जानकारी दी है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेखा गुप्ता पर लगभग 35 वर्ष की आयु के एक व्यक्ति ने 'हमला' किया। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागजात दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने उस व्यक्ति को भी पकड़ लिया है और उसे सिविल लाइंस थाने में हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि जन सुनवाई एक साप्ताहिक सार्वजनिक सुनवाई है, जहां नागरिक अपनी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में लाते हैं।

जनसुनवाई जारी रहेगी

बाद में वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 'आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं, एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज़ दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की।'

सचदेवा ने बताया, 'इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई, लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह कौन है और अन्य सभी विवरणों की पुलिस जांच कर रही है। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है।'

सचदेवा ने कहा, 'मैं उनसे मिला हूं, वे एक मज़बूत महिला हैं। ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। राजनीति में इस तरह की घटनाओं का होना निंदनीय हैं। जनसुनवाई जारी रहेगी।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download