झालावाड़: स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

सुबह की प्रार्थना के समय हुई दुर्घटना

झालावाड़: स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Photo: Bhajan Lal Sharma X account

झालावाड़/दक्षिण भारत। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को झालावाड़ जिले में स्कूल की छत गिरने की घटना में हुई मौत पर शोक व्यक्त किया। इस घटना में चार विद्यार्थियों ने दम तोड़ दिया है।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।'

उन्होंने कहा, 'घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।'

यह घटना सुबह उस समय हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए एकत्र हो रहे थे। इसमें 17 अन्य लोग घायल हो गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी
Photo: rahulgandhi FB Page
जंग खत्म हुई, अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी वापस ले सरकार: कांग्रेस
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुए तृणकां सांसद अभिषेक बनर्जी
बागी नेताओं का एनसीपीआई में विलय हास्यास्पद: तृणकां
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता हुआ, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा: ट्रंप
कैसे सुधरेगी सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता?
यह नया भारत है, जो सिर्फ़ समाधानों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उनमें योगदान देने वाला है: प्रधानमंत्री