छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, 2 सुरक्षाकर्मी शहीद

सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं

छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, 2 सुरक्षाकर्मी शहीद

Photo: PixaBay

बीजापुर/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए तथा कई अन्य घायल हो गए।

Dakshin Bharat at Google News
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में उस समय हुई, जब विभिन्न सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने कहा, 'प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।'

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए, जिनमें से एक राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड से तथा दूसरा विशेष कार्य बल से था।   

उन्होंने बताया कि शहीद सुरक्षाकर्मियों के शवों को निकालने और घायल जवानों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download