कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का निधन हुआ
92 वर्षीय एसएम कृष्णा का स्वास्थ्य काफी दिनों से ठीक नहीं था
By News Desk
On
Photo: DIPR
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
92 वर्षीय एसएम कृष्णा का स्वास्थ्य काफी दिनों से ठीक नहीं था।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एसएम कृष्णा ने अपने आवास पर सुबह 2:45 बजे अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर मद्दुर लाया जा सकता है।
बता दें कि सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा का जन्म 1 मई, 1932 को हुआ था। वे साल 2009 से 2012 तक भारत के विदेश मंत्री भी रहे थे। वे साल 1999 से 2004 तक कर्नाटक के 10वें मुख्यमंत्री और साल 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के 19वें राज्यपाल रहे थे।
एसएम कृष्णा दिसंबर 1989 से जनवरी 1993 तक कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। वे साल 1971 से 2014 तक विभिन्न समय पर लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे थे। उन्हें साल 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Dec 2025 17:42:08
यह अपनी तरह का पहला डिजिटल अभ्यास होगा


