क्या सच में अलग हो गईं मलाइका से राहें? अर्जुन कपूर ने दिया यह जवाब!
दोनों के ब्रेकअप को लेकर पहले ही अटकलें लगाई जा रही थीं
By News Desk
On
Photo: malaikaaroraofficial Instagram account
मुंबई/दक्षिण भारत। अभिनेता अर्जुन कपूर ने राज ठाकरे द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में अपने ब्रेकअप की पुष्टि की है।
मुंबई के शिवाजी पार्क में राज ठाकरे द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में अर्जुन कपूर ने इस बात पर मुहर लगा दी कि उनका ब्रेकअप हो गया है। इवेंट के एक वीडियो में उन्होंने कहा, 'नहीं, अब मैं सिंगल हूं।'बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप को लेकर पहले ही अटकलें लगाई जा रही थीं। अब पार्टी में उनकी टिप्पणियों से यह बात खुलकर सामने आ गई है कि दोनों के रास्ते जुदा हो गए हैं।
कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर ऐसे कयासों ने जोर पकड़ा था, जिनमें दावा किया गया था कि दोनों अलग हो गए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। अगले साल अर्जुन कपूर और मलाइका ने डेटिंग शुरू की थी। अब सात साल साथ रहने के बाद इस जोड़े के रास्ते अलग हो गए हैं।
वहीं, ब्रेकअप के बाद मलाइका ने अपने रिश्ते के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।


