छत्तीसगढ़: सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर जंगल में सुबह मुठभेड़ शुरू

छत्तीसगढ़: सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर

Photo: CentralReservePolice FB Page

दंतेवाड़ा/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में नौ नक्सली ढेर हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर जंगल में सुबह करीब साढ़े दस बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान इस अभियान में शामिल थे। यह अभियान पश्चिम बस्तर संभाग इकाई के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुरू किया गया था।

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही, जिसके बाद वर्दी पहने नौ नक्सलियों के शव मौके से बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुठभेड़ स्थल से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा और बीजापुर सहित सात जिले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना के साथ ही इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में विभिन्न मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 154 नक्सलियों को मार गिराया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में