राजद के अवध बिहारी चौधरी को बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाया गया
243 सदस्यीय विधानसभा में 112 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया
By News Desk
On
![राजद के अवध बिहारी चौधरी को बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाया गया](https://www.dakshinbharat.com/media-webp/2024-02/awadh-bihari-chaudhary.jpg)
Photo: @iAwadhBihariRJD FB page
पटना/दक्षिण भारत। राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को सोमवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।
सत्तारूढ़ राजग द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को 125 विधायकों का समर्थन मिला।
वहीं, 243 सदस्यीय विधानसभा में 112 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया।
अवध बिहारी ने एक पखवाड़े पहले अपनी पार्टी के सत्ता खोने के बाद पद छोड़ने से इन्कार कर दिया था, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया था और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में लौट आए थे।
भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2024 19:30:19
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
Comment List