सिद्दरामैया ने 'तबादले के लिए पैसे लेने' का आरोप लगाने वालों को दी यह चुनौती

एचडी कुमारस्वामी, सिद्दरामैया के बेटे का एक वीडियो सामने आने के बाद आरोप लगा रहे हैं

सिद्दरामैया ने 'तबादले के लिए पैसे लेने' का आरोप लगाने वालों को दी यह चुनौती

Photo: twitter.com/siddaramaiah

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने रविवार को कहा कि अगर यह साबित हो जाए कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों के एक भी तबादले के लिए पैसे लिए हैं, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, सिद्दरामैया के बेटे यतींद्र का एक वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री और उनके बेटे पर तबादले के लिए पैसे लेने का आरोप लगा रहे हैं।

सिद्दरामैया ने पलटवार करते हुए कहा कि कुमारस्वामी के कार्यकाल के दौरान इस तरह का नकद लेन-देन हुआ था।

कुमारस्वामी के आरोपों से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने आपसे कहा है कि आप इसके (कुमारस्वामी के आरोपों) के बारे में न पूछें। क्या मैंने पहले ही इसका जवाब नहीं दे दिया है? उन्हें लगातार ट्वीट करने दीजिए। वह वही बोल रहे हैं जो उन्होंने अपने कार्यकाल (मुख्यमंत्री के रूप में) के दौरान किया था।’

कुमारस्वामी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘वे उस पैसे के बारे में बोल रहे हैं, जो उन्होंने (कुमारस्वामी और जद (एस) नेताओं ने) तबादलों के लिए लिया था। उन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान पैसे लिए थे। हमारे कार्यकाल में, हमने कोई पैसा नहीं लिया है। मैं पहले ही कह चुका हूं, अगर यह साबित हो जाए कि मैंने तबादले के एक भी मामले में पैसे लिए हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।’

उन्होंने कहा, 'उन्हें सौ बार ट्वीट करने दीजिए, मैं जवाब नहीं देना चाहता।'

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

चुनावी हलफनामा मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विधायक कनीज़ फातिमा को नोटिस जारी किया चुनावी हलफनामा मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विधायक कनीज़ फातिमा को नोटिस जारी किया
Photo: twitter.com/MlaKaneezfatima
बेंगलूरु: मेट्रो ट्रेन में महिला यात्री से अशोभनीय हरकत के आरोपी के बारे में हुआ नया खुलासा
विपक्षी दलों ने सेवाभाव को सर्वोपरि रखा होता तो बहुत बड़ी आबादी तकलीफों में न रहती: मोदी
राजस्थान: बालकनाथ ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों पर क्या कहा?
आयकर विभाग ने ओडिशा डिस्टिलरी समूह पर छापेमारी तेज की, निकला नोटों का पहाड़!
मोदी को डराया, धमकाया या मजबूर नहीं किया जा सकता: व्लादिमीर पुतिन
मजबूत होती अर्थव्यवस्था, 10 वर्षों के परिवर्तनकारी सुधार ... इसलिए दुनिया को भारत से उम्मीदें: मोदी