जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों को किया ढेर

मारे गए आतंकवादियों के शव निकाले जा रहे हैं

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों को किया ढेर

Photo: twitter.com/bsf_jammu

श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के शव निकाले जा रहे हैं और इलाके को साफ किया जा रहा है। ड्रोन के जरिए पांच शव देखे गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के नेहामा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। 

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र के चारों ओर कड़ी घेराबंदी की थी, लेकिन रात के समय अभियान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था।

शुक्रवार तड़के फिर गोलीबारी शुरू हुई। जिस घर में आतंकवादी छुपे हुए थे, उसमें गोलीबारी से आग लग गई थी। इससे आतंकवादियों को बाहर निकलना पड़ा था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download