महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती रहेगी सरकार: मोदी

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की

महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती रहेगी सरकार: मोदी

उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी’

नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती रहेगी।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों के लिए उन्हें सलाम। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की बहुत सराहना करते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी।’

प्रधानमंत्री ने उपलब्धि हासिल करने वाली उन महिलाओं का संकलन भी ट्विटर पर साझा किया, जिनकी जीवन यात्रा का ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जिक्र किया गया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download