चेन्नई: इंडियन आर्टिज़न बाज़ार में छाई रौनक

यह शिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी 18 दिसंबर तक जारी रहेगी

चेन्नई: इंडियन आर्टिज़न बाज़ार में छाई रौनक

इसका समय सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक है

चेन्नई/दक्षिण भारत। इंडियन आर्टिज़न बाज़ार के चौथे संस्करण में खूब रौनक छाई हुई है। यहां तिरुवनमियुर स्थित सीईआरसी प्रदर्शनी ग्राउंड में 9 दिसंबर को शुरू हुई यह शिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी 18 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसका समय सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक है।

यहां कला और शिल्प, वस्त्र, आभूषण, गृह सज्जा, फर्नीचर, हस्तशिल्प के दुर्लभ उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए देशभर से निर्माता आए हैं। ये शिल्प विविधतापूर्ण हैं, जिन पर संस्कृति का गहरा प्रभाव है।

artisan bazar2

यहां पोशाक सामग्री, हथकरघा रेशम, दस्तकारी आभूषण, घर की सजावट और अन्य कला और शिल्प संग्रह उपलब्ध है। इसके अलावा तमिलनाडु से कांचीपुरम रेशम, कर्नाटक से कच्ची रेशम सामग्री, क्रेप और जॉर्जेट साड़ी, कलमकारी, पोचमपल्ली, मंगलगिरि पोशाक सामग्री, उप्पाड़ा, गडवाल, धर्मवरम, आंध्र प्रदेश से शुद्ध रेशम जरी साड़ी, आंध्र प्रदेश, भागलपुर, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश और उड़ीसा की रेशमी साड़ियां, जयपुर की कुर्ती, ब्लॉक प्रिंट्स, अंगनेरी प्रिंट्स, कोटा डोरिया, पश्चिम बंगाल की ढकाई जामदानी और महाराष्ट्र की ज़री पैठानी साड़ियां इस आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List