एशियाड में भारत की हॉकी टीम ने पाक को दी पटखनी, जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियाड में भारत की हॉकी टीम ने पाक को दी पटखनी, जीता ब्रॉन्ज मेडल

india beats pak

जकार्ता। एशियाड से एक और बड़ी खबर आई है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को जबरदस्त मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दे दी। आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह के शानदार गोल की बदौलत भारत का परचम फिर बुलंद हुआ। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। खेल के सेमीफाइनल में भारत की टीम मलेशिया से और पाकिस्तान की टीम जापान से हार गई थी।

Dakshin Bharat at Google News
इसके बाद दोनों को ब्रॉन्ज पाने के लिए मुकाबला करना पड़ा, जहां भारतीय टीम पाक पर भारी पड़ी। आकाशदीप सिंह ने तीसरे मिनट में गोल कर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद हरमनप्रीत ने 50वें मिनट में गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। पाकिस्तान की ओर से 52वें मिनट में अतीक ने गोल किया था, जो उनकी टीम की ओर से एकमात्र गोल था।

इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर शिकस्त दी। इस जीत पर देश में खुशी का इजहार किया जा रहा है। हमारे खिलाड़ियों को बधाइयां मिल रही हैं जो मैदान में मजबूती से डटे रहे और बेहतर रणनीति व टीम भावना की बदौलत जीतकर आए।

वहीं ब्रिज में प्रणब बर्धन और शिवनाथ सरकार की जोड़ी ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। बॉक्सर अमित पंघल ने जोरदार प्रदर्शन के साथ भारत को सोना दिलाने में कामयाबी हासिल की। ये पंक्तियां लिखे जाने तक भारत 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज यानी कुल 69 मेडल जीत चुका है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download