ओकाया ग्रुप की ईवी इकाई इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में उतरी

ओकाया ग्रुप की ईवी इकाई इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में उतरी

ओकाया ग्रुप की ईवी इकाई इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में उतरी

कंपनी द्वारा जारी किया गया एक चित्र।

मुंबई/भाषा। ओकाया ग्रुप की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) इकाई ने इलेक्ट्रिक दोपहिया कारोबार में उतरने की घोषणा की है। एनर्जी स्टोरेज समाधान प्रदाता समूह की ईवी इकाई ने कई इलेक्ट्रिक वाहनों की शृंखला पेश की है।

Dakshin Bharat at Google News
कंपनी पहले ही हिमाचल प्रदेश के बद्दी में दोपहिया विनिर्माण संयंत्र लगा चुका है। कंपनी की हरियाणा में एक और कारखाना शुरू करने की योजना है। कंपनी ने एक बयान में राजस्थान के नीमराणा में 2023-25 के दौरान तीन और संयंत्र शुरू करने की घोषणा की है।

कंपनी ने इलेक्ट्रिक दोपहिया के दो संस्करण एवियॉनआईक्यू शृंखला तथा क्लासिकआईक्यू शृंखला पेश किए हैं। बयान में कहा गया है कि ओकोया के ईवी दोपहिया में भारत की बिजली परिस्थतियों में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रौद्योगिकियों का समावेश किया गया है।

इन इलेक्ट्रिक दोपहिया की कीमत 39,999 रुपए से 60,000 रुपए है। ये ई-दोपहिया देशभर में उपलब्ध हैं। ओकाया पावर ग्रप के प्रबंध निदेशक अनिल गुप्ता ने कहा, ‘समूह के भारत में विशिष्ट रूप से ईवी के लिए अत्याधुनिक शोध एवं विकास केंद्र हैं। इसके अलावा एक केंद्र विदेश में है। ओकाया ईवी ई-दोपहिया तथा भविष्य की बाइक लाने के लिए विशिष्ट स्थिति में है।’

गुप्ता ने कहा कि इन वाहनों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हमारा लक्ष्य देशभर में शोरूम के साथ वितरण और सर्विस सेंटर खोलने का भी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'