पेटीएम ने ‘पीएम केयर्स’ कोष के लिए 100 करोड़ रुपए का योगदान जुटाया
On
पेटीएम ने ‘पीएम केयर्स’ कोष के लिए 100 करोड़ रुपए का योगदान जुटाया
नई दिल्ली/भाषा। डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए अपने प्लेटफॉर्म के जरिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है।
पेटीएम ने इससे पहले घोषणा की थी कि उसका इरादा पीएम-केयर्स कोष में 100 करोड़ रुपए का योगदान करने का है।पेटीएम ने कहा था कि प्रत्येक योगदान या वॉलेट का इस्तेमाल कर पेटीएम पर प्रत्येक भुगतान, यूपीआई या पेटीएम बैंक डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान पर वह दस रुपए तक का अतिरिक्त योगदान करेगी।पेटीएम ने शनिवार को बयान में कहा कि 10 से कुछ अधिक दिन के भीतर पेटीएम एप के जरिए योगदान 100 करोड़ रुपए को पार कर गया है। यह पहल अब भी मजबूती से जारी है। कंपनी ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने भी इस पहल में योगदान दिया है। इस कोष में उसके कर्मचारियों ने अपने वेतन से योगदान दिया है।
कंपनी ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने पीएम-केयर्स में अपने 15 दिन, एक महीने, दो महीने और कुछ ने तो तीन महीने का वेतन दिया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
09 Mar 2026 11:44:55
Photo: @IRIMFA_EN X account


