एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर भरोसा न करें: एचपीसीएल

जरूरत होने पर ही बुकिंग करें

एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर भरोसा न करें: एचपीसीएल

Photo: hpcl FB Page

मुंबई/दक्षिण भारत। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. (एचपीसीएल) देशभर में ईंधन और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत उसने मजबूत और संतुलित परिचालन बनाकर रखा है। उसने बताया कि 3.8 करोड़ लीटर से ज्यादा पेट्रोल और 6.9 करोड़ लीटर से ज्यादा डीजल की बिक्री की है। 

Dakshin Bharat at Google News
कंपनी ने एक ही दिन में 1.94 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं के व्यापक ग्राहक आधार को आपूर्ति की। वहीं, 9,951 टैंकरों को रिटेल आउटलेट्स पर भेजा गया, जिससे सभी क्षेत्रों में कुशलतापूर्वक  और समय पर डिलीवरी हुई। एलपीजी खंड में, एचपीसीएल ने 14,40,000 सिलेंडरों की सामान्य डिलीवरी बनाए रखी। उसने पांच किलोग्राम के 31,786 सिलेंडर और दो किलोग्राम के 2,383 सिलेंडर के फ्री ट्रेड एलपीजी वितरित किए।

एचपीसीएल ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनज़र सभी ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि घरेलू एलपीजी आपूर्ति स्थिर, पर्याप्त और कड़ी निगरानी में बनी हुई है। एलपीजी वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। 

उसने कहा कि ग्राहकों को रिफिल बुकिंग के लिए आईवीआरएस, एसएमएस, मिस्ड कॉल, एचपी पे और वॉट्सऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिसमें से लगभग 94 प्रतिशत बुकिंग पहले ही इन चैनलों के जरिए की जा रही है। डिलीवरी डीएसी/ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण से सुरक्षित की जा रही है।

एचपीसीएल अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वेब पोर्टल और टोल-फ्री नंबर (1800-2333-555) के जरिए ग्राहकों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। ग्राहक शीघ्र सहायता के लिए एमवाईएचपीगैस.इन पर भी जा सकते हैं।

एचपीसीएल ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए औचक निरीक्षण की प्रक्रिया सख़्त कर दी है। उसने 4,028 से ज्यादा निरीक्षण किए हैं, जिसमें 53 वितरकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें 20 डिस्ट्रीब्यूटरशिप के निलंबन भी शामिल हैं। ये प्रयास अन्य तेल विपणन कंपनियों और राज्य सरकारों के समन्वय में किए जा रहे हैं। अब तक लगभग 653 छापे मारे गए हैं, 40 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 3,163 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

एचपीसीएल ने कहा है कि एलपीजी की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और कोई कमी नहीं है। उसने ग्राहकों से कहा कि सुचारु वितरण बनाए रखने के लिए जरूरत होने पर ही बुकिंग करें, अफवाहों पर नहीं, आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करें। उसने एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता, वितरण में पारदर्शिता और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कांग्रेस ने असम को तकलीफ में रखा, विकास से वंचित रखा: प्रधानमंत्री कांग्रेस ने असम को तकलीफ में रखा, विकास से वंचित रखा: प्रधानमंत्री
होजाई/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को असम के होजाई में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने...
कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का साथ दे रही है: प्रधानमंत्री
तमिलनाडु हिंदी थोपे जाने को कभी स्वीकार नहीं करेगा: उदयनिधि स्टालिन
एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर भरोसा न करें: एचपीसीएल
घुसपैठियों को डर क्यों नहीं?
ईरान में मंगलवार को 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा: ट्रंप
कांग्रेस असम चुनाव में हार की हैट्रिक बनाएगी: जेपी नड्डा