'रुपया-डॉलर सब ऊपर-नीचे हो रहा है' - राजपाल के सवाल पर सलमान का जवाब दिल जीत लेगा
राजपाल ने कहा था कि कुछ समझ में नहीं आ रहा है
Photo: @BeingSalmanKhan X account
मुंबई/दक्षिण भारत। एक अवॉर्ड शो में अभिनेता राजपाल यादव के सवाल पर सलमान खान के जवाब ने सबका दिल जीत लिया। हालांकि सलमान ने यह जवाब अपने एक्स अकाउंट पर दिया है। राजपाल यादव कहते हैं, 'रुपया-डॉलर सब ऊपर-नीचे हो रहा है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है।'
उन्होंने कहा, 'बस, बैठा-बैठा 'शांति-शांति' यही कर रहा हूं।' तब पत्रकार सौरभ द्विवेदी कहते हैं, 'राजपाल भाई, डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं।'सौरभ के इस जवाब पर कई लोग हंसते हैं। हालांकि उनका यह व्यंग्य कई लोगों को बुरा लगा। उन्होंने कहा कि किसी की आर्थिक स्थिति पर इस तरह टिप्पणी करना अपमानजनक है।
दूसरी ओर, अभिनेता सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर राजपाल के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको रिपीट किया है, क्योंकि आप अपना काम जानते हैं और एक वैल्यू लाते हैं।'
सलमान ने कहा, 'काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा। हकीकत यह है।'
उन्होंने कहा, 'और यह याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है? देना तो इंडिया ही है।'


