टीवीएस मोटर की बिक्री अक्टूबर में 19 प्रतिशत गिरी
On
टीवीएस मोटर की बिक्री अक्टूबर में 19 प्रतिशत गिरी
नई दिल्ली/भाषा। टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री अक्टूबर महीने में 18.83 प्रतिशत गिरकर 3,23,368 इकाई रह गई। एक साल पहले इसी महीने उसने 3,98,427 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने बयान में कहा कि अक्टूबर महीने के दौरान दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 19.81 प्रतिशत गिरकर 3,08,161 इकाई पर रही। अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 3,84,307 वाहन था।
इसमें कहा गया है कि घरेलू बाजार में उसकी दोपहिया वाहन बिक्री 25.45 प्रतिशत घटकर 2,52,684 इकाई पर रही। एक साल पहले की इसी अवधि में उसने 3,38,988 इकाइयों की बिक्री की थी। इस दौरान , कंपनी का निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 69,339 इकाई हो गया। अक्टूबर 2018 में उसने 57,926 वाहनों का निर्यात किया था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Apr 2026 13:51:13
Photo: IndianNationalCongress FB Page


