रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा, पहली भारतीय कंपनी बनी
On
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा, पहली भारतीय कंपनी बनी
नई दिल्ली/भाषा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को दस लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया। इस आंकड़े को हासिल करने वाली आरआईएल पहली भारतीय कंपनी बन गई है।
Sensex at 41,053.99 points; up by 33.38 points. pic.twitter.com/9F2TrCFwGa— ANI (@ANI) November 28, 2019
बंबई शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेल से लेकर दूरसंचार तक का कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण तेजी से बढ़ता हुआ 10.02 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का शेयर मूल्य 0.73 प्रतिशत बढ़कर 1,581.25 रुपए पर पहुंच गया।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Feb 2026 18:04:40
Photo: IndianNationalCongress FB Page


